पुतिन के खिलाफ विद्रोह करने वाले वैगनर आर्मी के प्रमुख की दुर्घटना में मारे जाने की आशंका

President Putin With Chief of Wagner Group (1)

राष्ट्रपति पुतिन के साथ येवगेनी प्रिगोझिन (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ तख्तापलट का प्रयास करने वाले वैगनर आर्मी के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की कथित तौर पर रूस के टवर क्षेत्र में एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई है.

दुर्घटना में उनके अलावा विमान में सवार नौ अन्य लोगों की भी मौत हो गई. प्रिगोझिन का नाम यात्री सूची में है लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह विमान में थे या नहीं.

रूस के आपातकालीन मंत्रालय के अनुसार, दुर्घटना में निजी एम्ब्रेयर लिगेसी जेट पर सवार सभी 10 लोग – चालक दल के तीन सदस्य और सात यात्री – मारे गए है.

रूस की राज्य विमानन एजेंसी रोसावियात्सिया ने कहा कि विमान में सवार लोगों में से एक व्यक्ति का नाम प्रिगोझिन था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!