तीन मुस्लिम देशों के बीच बड़ा समझौता, बोले- “एक पर हमला तीनों पर हमला माना जाएगा”, भारत सरकार ने इस पर दी प्रतिक्रिया

Randhir Jaiswal Spokesperson MEA (1)

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल

The Hindi Post

तीन मुस्लिम देशों के बीच बड़ा समझौता, बोले- “एक पर हमला तीनों पर हमला माना जाएगा”, भारत सरकार ने इस पर दी प्रतिक्रिया

 

भारत ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि वह सऊदी अरब, तुर्की (तुर्किए) और पाकिस्तान के बीच हुए ‘मक्का संयुक्त रक्षा समझौते’ तथा पाकिस्तान व सोमालिया के बीच हालिया रक्षा सहयोग संधि से जुड़े घटनाक्रमों पर करीब से नजर बनाए हुए है.

विदेश मंत्रालय के साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने त्रिपक्षीय रक्षा समझौते के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हम इन सभी सुरक्षा घटनाक्रमों पर सतर्कतापूर्वक नजर रखे हुए हैं.”

उल्लेखनीय है कि ‘मक्का संयुक्त रक्षा समझौते’ के तहत यह प्रावधान किया गया है कि यदि तीनों में से किसी भी एक देश पर सैन्य हमला होता है तो उसे तीनों राष्ट्रों के खिलाफ संयुक्त हमला माना जाएगा.

वहीं, पाकिस्तान और सोमालिया के बीच बढ़ते सैन्य संबंधों और रक्षा समझौते पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “आपने जिस दूसरे देश का उल्लेख किया है उसके साथ सोमालिया के रक्षा सहयोग और संबंधित गतिविधियों पर हमारी लगातार और करीबी निगरानी बनी हुई है.”

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!