दिल दहला देने वाली वारदात ! 20 साल की छात्रा से 10 लोगों ने किया गैंगरेप, उसके पुरुष साथी को बांध…

Rape 1 (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

ओडिशा राज्य से बड़ी खबर सामने आई है. यहां दस लोगों को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने कथित तौर पर एक कॉलेज छात्रा से गैंगरेप किया. इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने से पहले युवती के बॉयफ्रेंड को बांध दिया गया था.

यह घटना 15 जून की देर शाम ओडिशा के गंजम जिले में घटी. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी मंगलवार को दी. पुलिस सूत्रों ने यह दावा किया कि सभी दस आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है. हिरासत में लिए गए आरोपियों में दो मुख्य आरोपी हैं.

इस घटना के बारे में सोमवार को तब पता चला जब गोपालपुर पुलिस थाने में पीड़िता के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवती एक स्थानीय कॉलेज में छात्रा है. वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ गोपालपुर समुद्र तट पर रविवार शाम घूमने गई थी. इसी दौरान हिंजिलिकट क्षेत्र ( गंजम जिला) के रहने वाले 10 युवक मौके पर पहुंचे. इस समय रात का लगभग 8 बज (रविवार) रहा था. जब इन युवकों ने युवती और उसके बॉयफ्रेंड को अकेला देखा तो वे उनसे दुर्व्यवहार करने लगे.

युवकों ने कथित तौर पर युवती और उसके बॉयफ्रेंड के कुछ अंतरंग फोटो खींच लिए थे. इन तस्वीरों से वे दोनों को कथित तौर पर ब्लैकमेल कर रहे थे. इसके बाद आरोपियों में से कुछ ने युवती के दोस्त पकड़ लिया और उसे बांध दिया. आरोपियों में से तीन अन्य युवक लड़की को पास के एक स्थान पर ले गए और कथित तौर पर उसका योन शोषण किया. घटना के बाद आरोपियों के चंगुल से छूटते ही पीड़ित लड़की और उसके दोस्त ने घटना के बारे में जानकारी दी, जिसमें तुरंत कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को पुलिस ने 5 और आरोपियों को दबिश मारकर हिरासत में ले लिया.

पुलिस सूत्रों के अनुसार तीन अन्य आरोपी जो पड़ोसी राज्य में छिपने की कोशिश कर रहे थे, उनको पुलिस ने सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात पकड़ लिया. पुलिस ने पीड़ित युवती का बयान दर्ज कर लिया है और साथ ही उसकी मेडिकल जांच करवा दी है. आज सभी आरोपियों के पुलिस कोर्ट में पेश कर सकती है. इस मामले में आगे की जांच जारी है.


The Hindi Post
error: Content is protected !!