बिहार में मिनी बंदूक कारखाने का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

Arrest handcuffs-2202224_640

प्रतीकात्मक इमेज

The Hindi Post

लखीसराय | बिहार के लखीसराय जिले की सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के दियारा इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने कई मिनी बंदूक कारखाने का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने बड़े पैमाने पर निर्मित और अद्र्घनिर्मित हथियारों के साथ हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने हथियार निर्माण में लिप्त सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

लखीसराय के पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि, “सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रहाटपुर दियारा इलाके में हथियार निर्माण की गुप्त सूचना मिली थी। इसी कड़ी में थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में एक टीम को तैयार कर छापेमारी कराई गई।”

 

विज्ञापन
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान 14 पिस्तौल, पांच गोली तथा कई तरह के हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाले छोटे से बड़े औजार बरामद किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें छह लोग मुंगेर जिले के रहने वाले हैं, जबकि एक लखीसराय का रहने वाला है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान इन लोगों ने स्वीकार किया है कि यहां से तैयार हथियार बिहार के अलावा झारखंड और पश्चिम बंगाल भी भेजा जाता था। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है।

-आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!