आईएएस टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की शादी की पहली तस्वीर आई सामने

Tina Dabi marries Pradeep Gawande

Photo: Twitter@VinodJakharIN

The Hindi Post

आईएएस अधिकारी टीना डाबी और आईएएस प्रदीप गवांडे शादी के बंधन में बंध गए है। यह शादी जयपुर में 20 अप्रैल को हुई। अब दोनों की शादी की एक तस्वीर सामने आई है।

इस तस्वीर में दूल्हा और दुल्हन वरमाला डाले हुए एक दूसरे के सामने खड़े दिख रहे है। खास बात यह कि यह शादी भीमराव अंबेडकर की फोटो के सामने हो रही है।

फोटो शेयर करके लोग दोनों को शादी की बधाई दे रहे है।

टीना डाबी 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं जो राजस्थान में तैनात हैं। उन्होंने 2013 बैच के आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे के साथ शादी की है।

बता दे कि टीना डाबी की यह दूसरी शादी हैं। इससे पहले 2018 में उन्होंने आईएएस अधिकारी अतहर खान से शादी की थी। अतहर 2016 में यूपीएससी में सेकंड टॉपर थे। साल 2020 में दोनो ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। आईएएस की ट्रेनिंग के दौरान दोनों को प्रेम हो गया था जिसके बाद उन्होंने शादी कर ली थी पर यह विवाह लंबा नहीं चला। हालाँकि दोनों की शादी ने बहुत सुर्खियां बटोरी थी।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!