17 साल की लड़की ने बच्ची को दिया जन्म, 12 साल के लड़के को रेप के आरोप में किया गया गिरफ्तार

Depress woman rear-view-sad-woman-window (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (फ्रीपिक)

The Hindi Post

एक बेहद चौका देनी वाली खबर तमिलनाडु से सामने आई है. तमिलनाडु पुलिस ने एक 12 साल की लड़के को कथित तौर पर 17 साल की लड़की से दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

मीडिया रिपोर्ट्स की अनुसार, गर्भवती लड़की ने एक बच्ची को जन्म भी दिया. आरोपी लड़के को पोक्सो एक्ट, 2012 के तहत गिरफ्तार किया गया है.

लड़की की शिकायत के आधार पर लड़के को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अब यह जाँच कर रही है कि मामले में क्या कोई और शख्स भी शामिल था. पुलिस ने कहा कि आरोपी और पीड़िता दोनों पड़ोसी है. पुलिस ने यह भी कहा कि दोनों स्कूल ड्रॉपआउट है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता के पेट में जब बेहद तेज दर्द उठा तो उसको राजा मीरासुंदर सरकारी अस्पताल में 16 अप्रैल को भर्ती करवाया गया.

जब उसकी जाँच की गई तो डॉक्टर्स को पता चला कि वह 9 महीने की गर्भवती है. उसी दिन पीड़िता ने अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पुलिस थाने की अधिकारियों ने लड़की से पूछताछ की और पूरे मामले को समझने की कोशिश की. लड़की की गर्भवती होने की सुचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी थी.

लड़की के आरोपों के आधार पर पुलिस ने 12 साल के लड़के को गिरफ्तार कर लिया है. उसको तंजावुर के बाल सुधर गृह भेज दिया गया है.

पुलिस अब लड़के की उम्र जानने के लिए उसका DNA टेस्ट करवाने करवाने की तैयारी कर रही है. पुलिस यह भी जाँच कर रही है कि लड़की के घरवालों को उसके गर्भवती होने की बारे में क्यों नहीं पता था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!