“80 लाख कमाता हूं, 10 लाख दहेज क्यों मांगूगा?”, अतुल सुभाष ने लिखा अपने सुसाइड नोट में

Atul Subhash 2 (1)
The Hindi Post

09 दिसंबर को अतुल सुभाष नाम के यूपी के रहने वाले AI इंजीनियर ने बेंगलुरु में अपने फ्लैट पर सुसाइड कर लिया था. सुसाइड करने से पहले उन्होंने 100 मिनट का एक वीडियो रिकॉर्ड किया था. इस वीडियो में उन्होंने विस्तार से बताया था कि वह क्यों सुसाइड करने जा रहे है.

उन्होंने बताया था कि वह पत्नी और ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने के चलते ऐसा कदम उठाने जा रहे है. उन्होंने न्याय व्यवस्था में खामी का आरोप भी लगाया था.

वीडियो के अलावा उन्होंने 23 पन्नो का एक सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमें उन्होंने पूरी डिटेल में अपनी बात लिखी है. इसमें उन्होंने बताया कि ‘क्या 80 लाख कमाने वाला 10 लाख रुपये मांगेगा?’, दरअसल, अतुल ने अपने वीडियो में बताया था कि उन पर आरोप था कि उन्होंने 10 लाख रूपए दहेज में मांगे थे. सुसाइड नोट में उन्होंने इसका जवाब दिया है.

अतुल ने लिखा – “मुझ पर लगा ये आरोप काफी हास्यप्रद है कि मैंने अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया और उसके परिवार से 10 लाख रुपये का दहेज मांगा था. मेरी पत्नी का दावा है कि जब उसने घर छोड़ा था तब मेरी इनकम 40 लाख सालाना थी और बाद में उसने कहा कि मैं साल के 80 लाख कमाता हूं. क्या 40 या 80 लाख कमाने वाला 10 लाख रुपये की मांग करेगा और अपने बीवी बच्चों को छोड़ देगा.”

अतुल ने आगे लिखा – “मुझपर ये भी आरोप लगाया गया है कि मेरी 10 लाख की डिमांड के चलते उसके पिता को हार्ट अटैक हो गया. ये किसी बॉलीवुड फिल्म का बेकार प्लॉट है. उसने क्रॉस एग्जामिनेशन में खुद माना था कि उसके पिता की लंबे समय से तबियत खराब थी. 10 सालों से एम्स में उनका हार्ट डिजीज और डायबिटीज का इलाज चल रहा है. लेकिन मुझपर और मेरे माता पिता पर हत्या का आरोप लगा दिया गया.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!