कितनी संपत्ति की मालकिन हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता?

Rekha Gupta 2 (1)

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. संघ और एबीवीपी से जुड़ी रेखा गुप्ता अब दिल्ली की नई सीएम हैं.

रेखा गुप्ता शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनी हैं. 50 वर्षीय रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष और नगर निगम की पार्षद रह चुकी हैं.

सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी मार्लेना के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम हैं.

रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को हरियाणा के जुलाना में हुआ था. वह वैश्य समुदाय (सामान्य जाति) से हैं.

1993 में उन्होंने दिल्ली यूनीवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से बैचलर ऑफ कॉमर्स में स्नातक की डिग्री हासिल की थी. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की थी. वह पेशे से वकील हैं.

रेखा गुप्ता के पति का नाम मनीष गुप्ता हैं. दंपति के दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हैं.

सीएम रेखा के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला हीं हैं.

रेखा गुप्ता की संपत्ति का ब्योरा विधानसभा चुनाव के नामांकन के दौरान भरे गए हलफनामे से लिया गया हैं. इसके अनुसार, सीएम रेखा की कुल संपत्ति ₹5.31 करोड़ हैं. वही उन पर ₹1.20 करोड़ के लोन व अन्य देनदारियां हैं.

इसी हलफनामे में उनकी आय 6.92 लाख रुपये (साल 2023-24 ) दर्ज है. वही मनीष गुप्ता की आय 2023-24 में ₹97.33 लाख थी. 2022-23 में उनकी आय ₹64.56 लाख थी.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!