दो अलग-अलग सड़क हादसों में 8 लोगों की मौत…., सीएम योगी ने लिया संज्ञान

Jaunpur IANS (1) (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

जौनपुर | जौनपुर (उत्तर प्रदेश) के बदलापुर थाना क्षेत्र में गुरूवार सुबह अलग-अलग जगहों पर कई हादसे हुए. इन हादसों में आठ दर्शनार्थियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल भी हुए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन सड़क हादसों का संज्ञान लिया है.

बता दें, कि झारखंड से दर्शनार्थियों से भरी सूमो महाकुंभ प्रयागराज के बाद अयोध्या जा रही थी. बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर में सूमो को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इसमें पांच लोगों की मौत ही गई और 6 लोग घायल हो गए.

दूसरा हादसा भी कुछ देर बाद इसी जगह पर हुआ. दिल्ली के दर्शनार्थियों को लेकर जा रही बस राशन लदे एक खड़े ट्रक में जा घुसी. इसमें चालक और दो महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

एसपी डॉ. कौस्तुभ ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना. पुलिस दोनों हादसों की जांच कर रही है.

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर में हुए इन सड़क हादसे का संज्ञान लिया है. सीएम ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है. उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को अस्पताल पहुंचकर घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं. साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर बुधवार सुबह ट्रक और ‘मिनी लोडर मैक्स’ के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे. पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान मनदीप (36) और युवराज (28) और अंकित (18) के रूप में हुई थी. जबकि पवन, दीपक और अमन घायल हो गए थे.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!