ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 3 लोगों की मौके पर मौत

Amethi accident 3 dead (1)

फोटो: सोशल मीडिया

The Hindi Post

ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार; उड़े परखच्चे; 3 लोगों की मौके पर मौत…

 

अमेठी | अमेठी (उत्तर प्रदेश) में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस दर्दनाक दुर्घटना में मौके पर ही तीन लोग मारे गए. बताया जा रहा है कि करीब साढ़े 3 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी थी जिससे कार में सवार तीन लोगों की जान चली गई.

जानकारी के अनुसार, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्थित कैंटीन की तरफ ट्रक मुड़ रहा था. तभी तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी. जानकारी सामने आई है कि यह लोग आजमगढ़ से लखनऊ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कार हादसे की शिकार हो गई. बुधवार तड़के यह हादसा बाजार शुक्ल क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 60.1 किलोमीटर के पास हुआ. टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए. वही ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुआ है.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला. सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बाजार शुक्ल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!