जम्मू-कश्मीर के पुंछ से बड़ी खबर सामने आई है. यहां कई घरों पर पोस्टर चिपका के धमकी दी गई है. धमकी है घर खाली करने को लेकर. ये पोस्टर हिंदू और सिख समुदाय के लोगों के घरों पर चिपकाए गए है. इसमें यह भी कहा गया है कि घर खाली नहीं करने पर अंजाम भुगतने को तैयार रहे.
इन पोस्टर्स पर उर्दू में लिखा था, “तमाम हिंदू और सरदार बिरादरी को आगाह किया जाता है कि जल्द से जल्द इस इलाके को छोड़ दो वरना इसकी आपको भारी कीमत भरनी होगी”.
शनिवार शाम लोग अपने घरों के बाहर लगे पोस्टर देखकर भयभीत हो गए. बता दे कि यह इलाका (पुंछ जिला) पाकिस्तान सीमा से सटा हुआ है.
इस घटना से लोग डरे हुए हैं. उन्होंने पुलिस और सेना से कार्रवाई की मांग की है.
जानकारी मिलने पर पुंछ पुलिस स्टेशन के एसएसओ दीपक पठानिया सुरक्षाबलों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने सरपंच की मौजूदगी में पोस्टर जब्त कराए. एक पोस्टर एडवोकेट महिंदर पियासा के घर गीता भवन के मेन गेट पर चिपकाया गया था. दूसरा पोस्टर और तीसरा सुजान सिंह के लॉन से बरामद किया गया.