शिया धर्मगुरु कल्बे जवाद ने हमास की तुलना भगत सिंह से की

Kalbe Jawad (1)
The Hindi Post

इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को लेकर शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने बयान दिया है. उन्होंने हमास की तुलना देश के महान क्रांतिकारियों – भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद से की है.

आज तक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान कल्बे जवाद ने हमास की तुलना भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान जैसे देशभक्तों से की और कहा कि अंग्रेजों के लिए ये आतंकी थे उसी तरह से हमास को आतंकी बताया जा रहा है पर वो असल में देशभक्त हैं.

उन्होंने कहा कि बमबारी चाहे इधर से हो या उधर से हो रही हो, बंद होनी चाहिए. बेगुनाह लोगों की जाने जा रही हैं. गाजा पट्टी वालों का पानी बंद कर दिया गया है. बिजली बंद कर दी गई है. इजरायल ने 30 साल तक पानी और दवा बंद रखा था तो क्या वह पीछे हट गए थे. वह फिर खड़े हो गए. आज उनको मार देंगे कल वह फिर खड़े हो जाएंगे.

उन्होंने कहा कि जब अंग्रेजों से लड़ाई हो रही थी तो गांधी जी, सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह भी आतंकी थे. अशफाक उल्ला भी आतंकी थे. आप उनको आतंकी मानेंगे, हमारे लिए देशभक्त थे उनके लिए आतंकी थे. जो भी अमेरिका के खिलाफ होता है वो उसे आतंकी बता देते हैं.

जवाद ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि सबसे पहले मोदी जी जंग बंद करवाएं क्योंकि पूरी दुनिया में उनका असर है. इस समय मोदीजी सबसे पावरफुल शख्सियत है दुनिया की. सबसे पहले उनकी कोशिश हो कि जंग बंद हो जाए.

जवाद ने यह भी कहा कि इजरायल को अगर अमन चैन से रहना है तो उन्हें फिलिस्तीनियों के अधिकार देने होंगे. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी इजरायल को आक्रमणकारी देश कहा था.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!