मंदिर से लौट रहा था परिवार, कार और ट्रक की हुई सीधी टक्कर, 8 की मौत

Accident Greater Noida Accident IANS (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इसमें 8 लोगों की मौत हो गई है. यह घटना तमिलनाडु के तिरुवन्नमलाई चुंगम के पास अनंतुर बाईपास रोड पर हुई. यहां एक कार और ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गई जिसमें मौके पर ही 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं.

पुलिस ने बताया कि रविवार को एक कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई. चेंगम सिटी पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन हादसे में चार पुरुषों और एक महिला के अलावा दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई.

कार में सवार लोग तमिलनाडु में एक मंदिर के दर्शन के बाद बेंगलुरु लौट रहे थे. पुलिस ने बताया कि एक अन्य महिला को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया और मृतकों की संख्या 8 तक पहुंच गई.

ट्रक से सीधी टक्कर होने की वजह से कार के परखच्चे उड़ गए. उस कार में बैठे लोगों की लाश को गैस कटर से काटकर निकाला गया. ट्रक चालक घटनास्थल से भाग निकला. तिरुवन्नामलाई की स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच में जुट गई है.

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!