हेमंत सोरेन को ED ने किया गिरफ्तार
झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल फोटो | आईएएनएस)
हेमंत सोरेन को ED ने गिरफ्तार कर लिया है. उनकी ये गिरफ्तारी कथित जमीन घोटाले मामले में हुई है.
इससे पहले हेमंत सोरेन ने राजभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया. उनकी जगह चंपई सोरेन को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया है.
चंपई ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है. उन्होंने 43 विधायकों का समर्थन पत्र उन्हें सौंपा है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
