सनसनीखेज हत्या: पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, धारदार हथियार का किया इस्तेमाल

man murders wife ChatGPT Image Sep 16, 2026, 12_04_25 PM (1) (1) (1)
The Hindi Post

सनसनीखेज हत्या: पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, धारदार हथियार का किया इस्तेमाल

 

हरदोई | उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में बुधवार तड़के एक युवक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली कि परवेज पुत्र कल्लू निवासी मोहल्ला तिलिया ने अपनी पत्नी नगमा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया है. हमले में नगमा की मौत हो गई. बताया गया कि परवेज और नगमा शहर के मोहल्ला टीलिया में किराये के मकान में रहते थे.

सुबोध गौतम ने कहा कि सूचना पर उच्च अधिकारियों, स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट की ओर से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. फील्ड यूनिट की ओर से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई है.

उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. स्थानीय पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. सुबोध गौतम ने बताया कि प्राथमिक जानकारी यह मिली है कि परवेज को अपनी पत्नी नगमा पर किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध का शक था. उसी क्रम में उसने वारदात को अंजाम दिया है.

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने कहा कि पुलिस समस्त पहलुओं की जांच कर रही है. परिवारजनों की ओर से एक तहरीर प्राप्त की गई है. अभियोग पंजीकृत करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

इससे पहले, उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में कुछ लोगों के एक समूह ने लाठियों से पीट-पीटकर 35 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी थी. यह घटना सोमवार रात को मालीपुर गांव से आगे कैथी (मथिया) के पास तब घटी थी जब आरोपियों ने उस मोटरसाइकिल को रोका था जिस पर उमेश चौरसिया यात्रा कर रहे थे. उन पर लाठियों से हमला किया गया था.

पुलिस के अनुसार, उभाओं थाना क्षेत्र के करणी गांव का निवासी चौरसिया सोमवार देर शाम मालीपुर से पूजा सामग्री लेकर घर लौट रहा था. वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर शाम करीब 7:45 बजे कैथी (मठिया) इलाके में पहुंचा था.

पुलिस ने बताया कि इलाके में घात लगाकर बैठे बदमाशों के एक समूह ने उसकी मोटरसाइकिल रोककर उस पर लाठियों से हमला कर दिया था. हमलावरों की संख्या चार से छह के बीच बताई गई. चौरासिया हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. स्थानीय लोग उन्हें सीर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए थे जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की और बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया था.

By IANS

 

हरदोई में पति ने अवैध संबंध के शक में की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने हिरासत में लिया

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!