दिल का दौरा पड़ने से हार्दिक पांडया के पिता का निधन
हार्दिक पंड्या अपने पिता हिमांशु पंड्या के साथ (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)
वडोदरा | भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर हार्दिक पांडया और क्रुणाल पांडया के पिता हिमांशु का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार सुबह निधन हो गया। वह 71 साल के थे।
हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल सैयद मुश्ताक अली टॉफी में बड़ौदा का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। वह बायो बबल से निकल कर टीम को छोड़कर घर रवाना हो गए हैं। क्रुणाल अपने परिवार के पास चले गए हैं। बड़ौदा क्रिकेट संघ ने आईएएनएस से इसकी पुष्टि की है।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने हार्दिक के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Heartbroken to hear about the demise of Hardik and Krunal's dad. Spoke to him a couple of times, looked a joyful and full of life person. May his soul rest in peace. Stay strong you two. @hardikpandya7 @krunalpandya24
— Virat Kohli (@imVkohli) January 16, 2021
उन्होंने कहा, “हार्दिक और क्रुणाल के पिता के निधन की सूचना पाकर मेरा दिल टूट गया है। मैंने उनसे कई बार बात की थी। वो एकदम मस्त और जिंदगी को खुशी के साथ जीने वाले व्यक्तियों में से एक थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”
पूर्व भारतीय आलराउंडर इरफान पठान ने कहा, ” मोतीबाग में पहली बार चाचा से मिलना याद है। वह अपने बेटों के लिए अच्छी क्रिकेट खेलने के लिए उत्सुक थे। आपको और आपके परिवार को मेरी संवेदना। भगवान आपको इस कठिन समय से गुजरने की शक्ति दें।”
Remember meeting uncle for the first time at motibagh. He was so keen for his sons to play good cricket. My condolences to You and family. May god give you strength to pass through this difficult time @krunalpandya24 @hardikpandya7
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) January 16, 2021
आईएएनएस
