सिराज ने आखिरकार बताया कि क्यों छलके थे उनकी आँखों से आंसू
Screengrab (Sony Six Via IANS)
सिडनी | भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा है कि उनके दिवंगत पिता की याद ने उनकी आंखों में आंसू ला दिए थे। सिराज को गुरुवार से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में आस्ट्रेलिया के साथ शुरू हुए तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन की शुरुआत से पहले राष्ट्रगान के समय रोते हुए देखा गया था। सिराज का रोते हुए वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
✊ #AUSvIND pic.twitter.com/4NK95mVYLN
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 6, 2021
सिराज के पिता का भारतीय टीम के आस्ट्रेलिया पहुंचने के तकरीबन एक सप्ताह बाद 20 नवंबर को निधन हो गया था। उन्हें वापस जाने का विकल्प दिया गया था, लेकिन उन्होंने टीम के साथ ही रहने का फैसला किया।
सिराज टेस्ट टीम का हिस्सा थे। उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर टेस्ट पदार्पण किया और टीम को जीत में अहम रोल निभाया। इसी प्रदर्शन के दम पर वह तीसरे टेस्ट मैच में शामिल किए गए हैं।

पहले दिन गुरुवार का खेल खत्म होने के बाद सिराज ने कहा, “राष्ट्रगान के समय, मुझे अपने पिता की याद आ गई। इसलिए मैं थोड़ा भावुक हो गया था। पिताजी हमेशा चाहते थे कि मैं टेस्ट क्रिकेट खेलूं। अगर वह जिंदा होते तो मुझे खेलता हुआ देखते।”
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर और पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने सिराज की तारीफ की है।

जाफर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, “अगर मैदान पर दर्शक हो या कम दर्शक हो, फिर भी भारत के लिए खेलने से बड़ी प्ररेणा कुछ नहीं हो सकती। एक महान खिलाड़ी ने कहा था कि, आप दर्शकों के लिए नहीं बल्कि देश के लिए खेलते हो।”
Even if there’s little or no crowd to cheer you on, no better motivation than playing for India. As a legend once said “You don’t play for the crowd, you play for the country.” 🇮🇳 #AUSvIND pic.twitter.com/qAwIyiUrSI
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) January 7, 2021
कैफ ने लिखा, “मैं चाहता हूं कि कुछ लोग इस फोटो को याद रखें। यह मोहम्मद सिराज हैं और उनके लिए राष्ट्रगान का यह मतलब है।”
पिता के निधन के बाद सिराज अभी तक अपने परिवार से नहीं मिले हैं। वह 19 जनवरी के बाद घर लौटेंगे।
आईएएनएस
