पति की अश्लील फरमाइशों से परेशान 75 साल की वृद्धा, पुलिस से की शिकायत, कहा- “रात के समय…”

WOMAN WITH POLICE (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

पति की अश्लील फरमाइशों से परेशान 75 साल की वृद्धा, पुलिस से की शिकायत, कहा- “रात के समय…”

 

रुड़की (उत्तराखंड) के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर में एक 75 वर्षीय वृद्धा अपने पति की अजीब फरमाइशों और प्रताड़ना से तंग आकर पुलिस की शरण में पहुंची है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित महिला ने अपने बुजुर्ग पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से उन्हें मोबाइल पर जबरन अश्लील वीडियो देखने के लिए मजबूर कर रहे है.

पीड़िता का आरोप है कि पति उस पर बेवजह शक करते है और किसी से बात नहीं करने देते. जब उन्होंने पति की इन अवांछित हरकतों और अजीब फरमाइशों का विरोध किया तो उन्होंने वृद्धा की पिटाई कर दी. इतना ही नहीं, किसी को इस बारे में बताने पर उन्हें घर से निकालने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन पोतों की दादी पीड़ित महिला काफी बीमार रहती है. पति के लगातार बढ़ते उत्पीड़न और डर से तंग आकर आखिरकार उसने गंगनहर कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!