भयानक हादसे का शिकार हुआ अंतिम संस्कार में जा रहा परिवार, महिलाओं और बच्चों समेत 8 की दर्दनाक मौत, लोगों को गाड़ी काटकर…

accident

सांकेतिक तस्वीर / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस

The Hindi Post

भयानक हादसे का शिकार हुआ अंतिम संस्कार में जा रहा परिवार, महिलाओं और बच्चों समेत 8 की दर्दनाक मौत, लोगों को गाड़ी काटकर…

 

चंडीगढ़ | पंजाब के फिरोजपुर जिले में शनिवार को पिकअप गाड़ी और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

जलालाबाद गांव के एक ही परिवार के लगभग 25 लोग अमृतसर जिले के ब्यास में एक धार्मिक स्थल पर परिवार के एक सदस्य का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे. इसी दौरान एक्सीडेंट हो गया.

यह हादसा सुबह करीब 5:40 बजे फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर हुआ. पिक-अप गाड़ी और ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिक-अप गाड़ी घिसटती चली गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

पुलिस, राहगीरों और स्थानीय लोगों को गाड़ी के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए उसके कई हिस्सों को काटना पड़ा.

पिक-अप गाड़ी में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में जान चली गई.

फिरोजपुर के एसएसपी राजिंदर सिंह ने मीडिया को बताया कि पीड़ित परिवार के एक मृत सदस्य की अस्थियां ब्यास नदी में विसर्जित करने के लिए सभी ब्यास जा रहे थे. उन्होंने कहा कि ज्यादातर पीड़ित एक ही परिवार के थे. उन्होंने कहा, “हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है.” उन्होंने बताया कि घायलों को एम्बुलेंस से फिरोजपुर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया.

सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. निखिल गुप्ता ने बताया कि कई गंभीर रूप से घायल लोगों को आगे के इलाज के लिए फ़रीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया था और पिक-अप गाड़ी को टक्कर मारकर कई मीटर तक घसीटता ले गया. मृतकों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है.

हादसे की खबर मिलने पर रोड सेफ्टी फोर्स की टीम और करीब 6 एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं ताकि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके. पिक-अप में सवार लोग जलालाबाद वेस्ट से डेरा ब्यास जा रहे थे तभी जंगनवाला मोड़ के पास यह हादसा हो गया.

IANS

पंजाब अंतिम संस्कार के लिए जा रहे एक ही परिवार के आठ लोगों की सड़क हादसे में मौत

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!