क्या कलयुग है भाई ! हुक्का सुलगाने के लिए युवक ने जलती चिता से निकाले उपले, शर्मनाक घटना का सामने आया VIDEO
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब
क्या कलयुग है भाई ! हुक्का सुलगाने के लिए युवक ने जलती चिता से निकाले उपले, शर्मनाक घटना का सामने आया VIDEO
हापुड़ में हुक्का सुलगाने के लिए युवक ने जलती चिता से उपले निकाल लिए. उसने एक हाथ में पतली छड़ी ले रखी थी. इसके सहारे एक-एक करके चिता से उपले घसीट कर किनारे लाया. फिर इन्हें हुक्के में भरकर नशे के लिए सुलगाने लगा.
युवक के साथ उसके तीन दोस्त भी मौजूद थे. इन्हीं में से एक ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया. इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. शुक्रवार के वीडियो शनिवार को सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसके तीन दोस्तों की तलाश की जा रही है. घटना हाफिजपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव की है.
महमूदपुर गांव की रहने वाली मुन्नी देवी (75) का शुक्रवार को निधन हो गया था. परिवार ने पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया. इसके बाद घर चले गए. उनकी चिता जल रही थी. इसी बीच एक युवक अपने तीन दोस्तों के साथ पहुंचा. युवक अपने साथ हुक्का भी लाया था. उसने हुक्के में आग सुलगाने के लिए जलती चिता से उपले निकालने शुरू कर दिए.
#यूपी: हापुड मे शख्स ने जलती चिता की आग से हुक्के की चिमनी भरी। वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल #Hapur #police #Hapurpolice #Breaking #Pakistán pic.twitter.com/50RUooOnkb
— Journalist Ravendra kumar (@Chhotukingoffi1) April 12, 2026
युवक के साथ पहुंचे दोस्तों ने मोबाइल से घटना का वीडियो बना लिया. इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. शनिवार शाम ये वीडियो सामने आते ही गांव वालों में गुस्सा फैला गया. लोगों ने कहा कि चिता की भस्म का हुक्के में इस्तेमाल करना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है.
पुलिस टीम ने वीडियो से चारों युवकों का पता लगाया. इसके बाद उनके घर पहुंची. एक युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. जबकि, तीन युवक घर पर नहीं मिले.
हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया, इस वारदात में 4 युवक शामिल थे. इनकी पहचान कर एक आरोपी अभिषेक को हिरासत में लिया गया है. हुक्का बरामद कर लिया है. बाकी तीन फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
