हल्द्वानी हिंसा मामला: पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार, 19 के खिलाफ नामजद व 5000 अज्ञात पर मामला दर्ज

Haldwani (2)
The Hindi Post

हल्द्वानी | हल्द्वानी के वनभूलपुरा में हुई हिंसा के बाद पुलिस ने उपद्रवियों और दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने19 नामजद और 5000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

हिंसा में मरने वालों की संख्या अब 5 हो गई है, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैंं, जिनका सुशील तिवारी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है. हालांकि इस हिंसा में 300 से ज्यादा लोगों को चोटें आई हैं.

गिरफ्तार किए गए आरोपियोंं के पास से पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग कई डीबीआर की हार्ड डिस्क कब्जे में ले ली है.

डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया कि हिंसा में 6 करोड़ के नुकसान का आंकलन किया गया है. भविष्य में ऐसी घटना दुबारा ना हो इसलिए उपद्रवियों, दंगाइयों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी. इन पर एनएसए, यूएपीए लगाया जाएगा. हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई की वसूली भी दंगाइयों से की जाएगी.

गौरतलब है कि हल्द्वानी शहर के वनभूलपुरा इलाके को 7 जोन में बांटा गया है, इसमें 7 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. साथ ही एडीएम को नोडल अफसर बनाया गया है. वहीं वनभूलपुरा में कर्फ्यू में किसी भी तरह की कोई ढील नहीं दी गई है, जबकि हल्द्वानी में बाकी जगह कर्फ्यू हटा दिया गया है.

आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!