उप-मुख्यमंत्री की पत्नी का निधन, हार्ट अटैक से गई जान

The Hindi Post
The Hindi Post

शिमला | हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री का शुक्रवार रात को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया.

उन्हें ऊना जिले में अपने पैतृक स्थान हरोली में दिल का दौरा पड़ा और चंडीगढ़ में पीजीआई ले जाते समय उनका निधन हो गया.

Mukesh Agnihotri and His Spouse (1)

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर अपनी पत्नी के निधन के बारे में जानकारी दी, “अत्यंत दुखी हृदय से सूचित कर रहे हैं कि प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री जी इस नश्वर संसार को छोड़, प्रभु के चरणों में विलीन हो गईं हैं. उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए हमारे पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद स्थित निजी निवास आस्था कुंज में दोपहर 01:00 बजे तक रखा जाएगा. अंतिम संस्कार शनिवार 10 फरवरी दोपहर 02:00 बजे मोक्ष धाम गोंदपुर जयचंद (हरोली) में किया जाएगा. ॐ शांति ॐ”

सिम्मी अग्निहोत्री का शनिवार दोपहर को अंतिम संस्कार किया जाएगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!