दुकान के बाहर पेशाब करने से रोका तो युवक ने तान दी पिस्टल, फैलाई….
दुकान के बाहर पेशाब करने से रोका तो युवक ने तान दी पिस्टल, फैलाई….
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से दबंगई का मामला सामने आया है. यह मामला सिरोल थाना क्षेत्र का है. यहां एक युवक पर आरोप है कि उसने स्थानीय दुकानदार पर केवल इस बात पर पिस्टल तान दी कि उसने खुले में पेशाब करने का विरोध किया था.
दरअसल, ग्वालियर के सिरोल स्थित फूटी कॉलोनी निवासी मुंशीलाल ने पुलिस को बताया कि उनकी धनवंतरी हॉस्पिटल के पास मुंशी बेकरी के नाम से गुमटी है. रविवार रात करीब 10.30 बजे दुकान पर उसकी पत्नी व बेटी मौजूद थे तभी गोविंदपुरी की ओर से आई एक लक्जरी कार दुकान के पास आकर रुकी. कार से नशे में धुत एक व्यक्ति उतरा और खुले में दुकान के पास पेशाब करने लगा.
जब युवक को पेशाब करने से रोका गया तो वह गालियां देने लगा और कमर से लगी पिस्टल निकाल ली. आरोप है कि युवक इतने पर भी शांत नहीं हुआ और उसने पिस्तौल मुंशीलाल के सीने पर तान के धमकी दी.
यह भी आरोप है कि युवक करीब 20 मिनट तक पिस्टल लहराता रहा और धमकी देता रहा कि वह मुंशीलाल की दुकान बंद करवा देगा. युवक की दबंगई का वीडियो पीड़ित पक्ष के परिवार वालों ने रिकॉर्ड किया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले में फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी की कार जब्त करने की कार्रवाई कर सकती है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
