दूल्हे ने दुल्हन के सामने रखी ऐसी शर्त कि कोई नहीं हुआ उसके लिए राजी, बैरंग लौटे बाराती

Marriage (3)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

रांची | वैवाहिक रस्म के दौरान दूल्हे की अजीबोगरीब शर्त की वजह से शादी टल गई और बारात को बैरंग लौटना पड़ा. वाकया झारखंड के गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र का है.

बुधवार को गढ़वा के धुरकी थाना क्षेत्र निवासी अंजनी कुमार की बारात केतार प्रखंड गई थी. बारातियों के स्वागत, जयमाल और द्वारपूजा के बाद जब दुल्हन के सिंदूरदान के रस्म का वक्त आया, तो दूल्हे ने शर्त रख दी कि वह लाइट बंद कर एकांत में यह रस्म पूरी करेगा.

वर-वधू दोनों पक्ष के लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी शर्त पर अड़ा रहा. अंततः पंचायत बैठी और दोनों पक्षों की सहमति से शादी टाल दी गई.

दूल्हा पक्ष को 5.13 लाख रुपए दुल्हन पक्ष को देना पड़ा. इसके बाद दूल्हा और बाराती बैरंग लौट गए.

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!