लड़की ने की प्रेमी से शादी तो नाराज़ घरवालों ने काटा लड़के का गुप्तांग, पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया

Crime

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

दिल्ली: लड़की के घर से भाग कर शादी करने से नाराज परिवार के सदस्यों ने उसके 22-वार्षिक पति का गुप्तांग काट दिया।

यह अजीबोगरीब मामला दिल्ली के राजौरी इलाके से सामने आया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर, वारदात को अंजाम देने वालो की धड़पकड़ शुरू कर दी है। इस वारदात को 22 दिसंबर को अंजाम दिया गया।

लड़का-लड़की दोनो प्यार करते थे और उन्होंने परिजनों की मर्जी के विपरीत शादी कर ली थी। लड़की के परिजन इस शादी के खिलाफ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एबीपी न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, लड़की के परिजनों ने पहले लड़के का अपहरण किया और उसके बाद उसकी जम कर पिटाई की और उसके बाद उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।

लड़के को गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लड़का-लड़की शादी करने के बाद दिल्ली के बाहर चले गए थे। दोनों 22 दिसंबर को वापस दिल्ली लौटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनो को परिवार वालो का डर सता रहा था। इसलिए उन्होंने राजौरी पुलिस से सहायता मांगी थी।

रिपोर्ट के अनुसार जब वह थाने से बाहर निकल कर अपने घर जा रहे थे तब लड़के का अपहरण कर लिया गया था।

न्यूज़ एजेंसी ANI ने एडिशनल डीसीपी (पश्चिम), प्रशांत गौतम के हवाले से रिपोर्ट किया कि हत्या का प्रयास और अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!