18 घंटे क्लास में बंद रही सात साल की छात्रा, पता तब चला जब स्कूल खोला गया

School back-school-concept-school-empty-classroom-lecture-room-with-desks-chairs-iron-wood-studying (1)

सांकेतिक फोटो (इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

संभल | उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यह खबर दरअसल, घोर लापरवाही का जीता-जागता नमूना है. प्रदेश के संभल जिले के एक स्कूल में सात साल की बच्ची 18 घंटे से अधिक समय तक क्लासरूम में बंद रही. घटना का पता तब चला जब बुधवार को स्कूल खुला.

ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि स्कूल के स्टाफ ने यह चेक ही नहीं किया कि क्या कोई बच्चा स्कूल परिसर में रह तो नहीं गया. वो स्कूल को ताला लगा कर चले गए.

प्रखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) पोप सिंह ने कहा कि गुन्नौर तहसील के धनारी पट्टी में प्राथमिक विद्यालय की कक्षा 1 की छात्रा मंगलवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी क्लासरूम में बैठी रही.

बीईओ ने कहा, “आज सुबह जब स्कूल खुला तो वह मिली. लड़की ठीक है.”

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के मामा ने बताया कि मंगलवार को जब बच्ची स्कूल के बाद घर नहीं लौटी तो उसकी दादी स्कूल में उसे ढूंढने पहुंची. यहां स्कूल के स्टाफ ने उनको बताया कि अब स्कूल में कोई बच्चा नहीं है.

परिजनों ने बच्ची की तलाश आसपास के क्षेत्र में की पर उसका कुछ पता नहीं लगा.

बुधवार को जब स्कूल खुला तो पता चला कि बच्ची रात भर स्कूल के कमरे में बंद रही.

बीईओ ने कहा कि स्कूल का समय समाप्त होने के बाद भी शिक्षकों और अन्य स्टाफ सदस्यों ने कमरों का निरीक्षण नहीं किया था. इसलिए यह घटना घट गई.

उन्होंने कहा, “यह लापरवाही का मामला है और पूरे स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!