उड़ते विमान से लटकी लड़की, कर डाला जबरदस्त स्टंट, वीडियो हुआ वायरल
Photo: X@mog_russEN
Girl hangs from a flying plane, performs amazing stunt, video goes viral
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें महिला को विमान के दरवाजे से लटका हुआ देखा जा सकता है. वह दरवाजे को हाथों से कसकर पकड़े होती है. इस दृश्य को देखकर ऐसा लगेगा कि यह हॉलीवुड फिल्म का कोई एक्शन सीन है. लेकिन आपको बता दें कि यह असल जिंदगी में किया गया स्टंट है.
इस स्टंट को अमेरिकी महिला यूट्यूबर ने अंजाम दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला यूट्यूबर का नाम मिशेल है. उन्होंने Lockheed C-130 सैन्य विमान के दरवाजे से लटक कर स्टंट किया. इस दौरान वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया जो अब वायरल हो रहा है.
मिशेल के इस स्टंट ने हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज की याद दिला दी जिन्होंने मिशन इम्पॉसिबल फिल्म में यह सीन फिल्माया था.
🚨⚡️ American YouTuber (33 years old) recreates one of Tom Cruise’s most dangerous scenes from the Mission Impossible movie!
“Michelle Hary” flew aboard a Lockheed C-130 military aircraft, holding onto its door with just her hands!
The plane reached a speed of 260 km/h and… pic.twitter.com/xnjJwoisqs
— RussiaNews 🇷🇺 (@mog_russEN) November 4, 2025
बताया जा रहा है कि विमान ने कुछ ही पलों में 260 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ ली और तेजी से 600 मीटर की ऊंचाई पर पहुंच गया. इस दोरान मिशेल विमान के दरवाजे से लटकी रहीं.
यह कहना गलत नहीं होगा कि इस जबरदस्त स्टंट को देखकर किसी का भी मुंह खुला रह जाए. विमान के दरवाजे से लटकी हुई मिशेल का वीडियो देखकर किसी को भी सिरहन आ जाए.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
