दुनिया का नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बना यह भारतीय खिलाड़ी

Shubhman Gill 1 (1)
The Hindi Post

दुबई | भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने बुधवार को जारी हुई आईसीसी पुरुष वनडे खिलाड़ी रैंकिंग में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को पछाड़कर नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया.

गिल 796 रेटिंग अंकों के साथ बल्लेबाजी चार्ट में शीर्ष पर हैं. बाबर दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं और वह गिल से 23 रेटिंग अंक पीछे हैं.

यह दूसरी बार है जब गिल ने वनडे क्रिकेट में नंबर 1 रैंकिंग हासिल की है. गिल ने 2023 में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के दौरान बाबर को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया था.

फिलहाल गिल शानदार फॉर्म में हैं.

Photo Credit: BCCI

इस बीच, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर बने हुए हैं और अपने वह गिल से 45 रेटिंग अंक पीछे हैं. दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन (756) और न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल (740) क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर शीर्ष पांच में शामिल हैं.

श्रीलंका के तेज गेंदबाज चरिथ असालंका (आठ पायदान ऊपर आठवें स्थान पर) भी शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहे हैं जबकि पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान छह पायदान ऊपर चढ़कर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं. यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हैं.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!