हेलीकॉप्टर हादसा:13 लोगों की मौत की खबर

IAF chopper carrying CDS Bipin Rawat crashes in Tamil Nadu

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर क्रैश दुर्घटना में 14 में से 13 लोगों की मृत्यु की पुष्टि होने की खबर है।

न्यूज़ एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया कि तमिलनाडु में सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शामिल 14 में से 13 कर्मियों की मृत्यु की पुष्टि हुई।

सूत्रों ने ANI को यह भी बताया कि डीएनए (DNA) टेस्टिंग के जरिये सभी शवों की पहचान की जाएगी।

हालांकि सरकार की तरफ से इस दुर्घटना पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बुधवार दोपहर को तमिलनाडु के कन्नूर में भारतीय वायुसेना के Mi-17V5 हेलीकॉप्टर जिसमे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत भी मौजूद थे, दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना के कारणों को जानने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए है।

जनरल बिपिन रावत पत्नी और टीम के साथ व्याख्यान देने के लिए वेलिंगटन जा रहे थे।

जनरल रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एल.एस. लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, नायक विवेक कुमार, नायक बी. साई तेजा, हवलदार सतपाल और पायलट विमान में थे।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!