सीने में दर्द की शिकायत के बाद गांगुली फिर अस्पताल में भर्ती

Sourav Ganguly

File Photo/IANS

The Hindi Post

कोलकाता | पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत के बाद यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान को एसएसकेएम अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग की प्रमुख सरोज मंडल की देखरेख में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

48 साल के गांगुली को पिछले महीने भी सीने में दर्द के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। गांगुली जब अपने घर के जिम में ट्रेडमिल कर रहे थे तब उन्हें सीने में तकलीफ हुई थी और उन्हें पांच दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा था।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!