पद्मश्री सम्मान के लिए चुने गए 7 खिलाड़ी, एक भी क्रिकेटर नहीं

Padma Awards
The Hindi Post

नई दिल्ली | गणतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार सात एथलीटों और खिलाड़ियों को पद्मश्री पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। हालांकि इन पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों में इस बार एक भी क्रिकेटर का नाम शामिल नहीं है।

पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों की सूची : पी अनीता (बास्केटबॉल), मौमा दास (टेबल टेनिस), अंशु जामसेनपा (पर्वतारोहण), सुधा सिंह (एथलेटिक्स), वीरेंद्र सिंह (बधिर वर्ग में कुश्ती), केवाई वेंकटेश (पैरा-एथलीट) और माधवन नाम्बियार (एथलेटिक्स कोच)।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!