पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, सोनिया गांधी को लिखा पत्र

Amarinder Singh

अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

चंडीगढ़ | पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस संबंध में सात पन्नों का पत्र भेजा। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम पंजाब लोक कांग्रेस रखा है।

अमरिंदर सिंह ने एक ट्वीट में जानकारी दी कि “मैंने आज इस्तीफे के कारणों को सूचीबद्ध करते हुए अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी को भेज दिया है। ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ नई पार्टी का नाम है। पंजीकरण भारत के चुनाव आयोग के पास अनुमोदन के लिए लंबित है। पार्टी चिन्ह को बाद में मंजूरी दी जाएगी।”

सिंह ने राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिद्धू के साथ सत्ता संघर्ष के बाद सितंबर में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!