पूर्व CM हरीश रावत की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट

Harish Rawat (1)

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

हल्द्वानी से काशीपुर जा रहे पूर्व CM हरीश रावत की फोर्च्यून गाड़ी डिवाईडर से टकरा गई. हादसे में पूर्व CM रावत घायल हो गए. जबकि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. आनन-फानन में स्थानीय पुलिस प्रशासन ने उनको सीएचसी में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर कर दिया.

सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी अपनी गाड़ी से पूर्व सीएम रावत को काशीपुर के केवीआर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पूर्व सीएम रावत का इलाज चला. बताया जा रहा है कि इलाज के बाद अस्पताल से पूर्व सीएम रावत को छुट्टी दे दी गई है.

गाड़ी में सवार चालक और गनर बाल-बाल बच गए. हादसा देर रात सवा बारह बजे का बताया जा रहा है.

हरीश रावत ने अपने X अकाउंट पर लिखा, “हल्द्वानी से काशीपुर को आते वक्त बाजपुर में मेरी गाड़ी थोड़ा सा डिवाइडर से टकरा गई तो थोड़े हल्के-फुल्के झटके लगे हैं, तो उसके लिए हॉस्पिटल में चेकअप करवाया और डॉक्टर्स ने सब ठीक बताया है और डिस्चार्ज कर दिया है. सोशल मीडिया में कुछ दोस्तों ने डाला है तो उससे कुछ लोग चिंतित होंगे, कोई चिंता की आवश्यकता नहीं है, मैं बिल्कुल ठीक हूं और मेरे सहयोगी भी सब ठीक हैं.”

========================================================


The Hindi Post
error: Content is protected !!