मॉल में पुलिसकर्मी ने महिला अंडरगरमेंट को टच किया और….., हुआ यह एक्शन
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)
मॉल में पुलिसकर्मी ने महिला अंडरगरमेंट को टच किया और….., हुआ यह एक्शन
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक वीडियो सामने आया है जो किसी को भी शर्मसार कर देगा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक हेड कांस्टेबल को शॉपिंग मॉल के अंदर महिला सेक्शन में आपत्तिजनक हरकत करते हुए देखा जा सकता है. दरअसल, एक पुलिसकर्मी महिला सेक्शन में आता है और ब्रा को छूता है. इस दौरान वह मुस्करा रहा था.
ड्यूटी छोड़ मॉल में कर रहे थे मटरगश्ती
मामले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि 27 अप्रैल 2026 को होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था संभालने के लिए तैनात पांच पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी स्थल छोड़कर मॉल में घूमने चले गए थे. इसे कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता माना गया. इसी दौरान, एक पुलिसकर्मी ने महिला के अंतर्वस्त्र को छुआ.
पुलिस अधीक्षक की कड़ी कार्रवाई
इस मामले में लखीमपुर खीरी की पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने कड़ी कार्रवाई की है. अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में हेड कांस्टेबल समेत सभी पांचों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. हालांकि, विभाग ने इस कार्रवाई की पुष्टि आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए की है, लेकिन उच्चाधिकारियों ने फिलहाल मीडिया के समक्ष कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
