UP: झोपड़ी में लगी भीषण आग, जिंदा जले पांच लोग

Fire In Kanpur Dehat claims 5 lives (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) | कानपुर देहात में रविवार को एक झोपड़ी में आग लगने से तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई. यह घटना रूरा पुलिस सर्किल के हरमऊ बंजाराडेरा गांव में हुई.

सतीश कुमार, उनकी पत्नी काजल और उनके तीन बच्चे सो रहे थे जब अचानक आग लग गई. आग लगने का कारण शॉर्ट- सर्किट बताया जा रहा है.

आग में सभी जिंदा जल गए.

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

आग बुझाने का प्रयास में सतीश की मां भी झुलस गई. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हादसे की खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए.

आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी लगाया गया है.

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि जब सतीश और उनका परिवार सो रहे थे तो छप्पर की छत पर लगे नाइट बल्ब में आग लग गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों से घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने को कहा है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!