ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS गेराल्ड आर. फोर्ड में लगी आग, दो सैनिक…
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)
ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS गेराल्ड आर. फोर्ड में लगी आग, दो सैनिक…
ईरान वॉर में शामिल अमेरिका के सबसे बड़े युद्धपोत एयरक्राफ्ट कैरियर USS गेराल्ड आर. फोर्ड (CVN-78) में गुरुवार को आग लग गई. आग युद्धपोत के मुख्य लाउंड्री में लगी. दुनिया के सबसे बड़े युद्धपोत में शामिल USS गेराल्ड आर. फोर्ड इस वक्त लाल सागर में खड़ा है. इस युद्धपोत को अमेरिकी सेना ईरान पर प्रहार करने के लिए बेस के तौर पर इस्तेमाल कर रही है.
अमेरिकी नेवी ने दावा किया है कि आग की वजह युद्ध से जुड़ी नहीं है.
अमेरिकी नेवी का दावा है कि जहाज के प्रोपल्शन प्लांट को कोई नुकसान नहीं हुआ है, और एयरक्राफ्ट कैरियर पूरी तरह से चालू है. आग की इस घटना में दो अमेरिकी सैनिक जल गए हैं. उनका इलाज किया जा रहा है. अमेरिका के अनुसार ने उनकी जख्म जानलेवा नहीं हैं और उनकी हालत स्थिर है.
गेराल्ड आर. फोर्ड कैरियर स्ट्राइक ग्रुप अभी ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के सपोर्ट में लाल सागर में काम कर रहा है.
सोशल मीडिया वेबसाइट X पर पोस्ट किए गए U.S. सेंट्रल कमांड के एक बयान में अमेरिकी सेना ने कहा है, “12 मार्च को, USS गेराल्ड आर. फोर्ड (CVN 78) में आग लग गई, जो जहाज़ की मेन लॉन्ड्री की जगह से शुरू हुई थी.” “आग लगने का कारण लड़ाई से जुड़ा नहीं था और उसे काबू कर लिया गया है.जहाज़ के प्रोपल्शन प्लांट को कोई नुकसान नहीं हुआ है और एयरक्राफ्ट कैरियर पूरी तरह से चालू है. दो नाविकों को अभी मेडिकल इलाज मिल रहा है, जिन्हें जानलेवा चोटें नहीं आई हैं और वे स्थिर हालत में हैं. और जानकारी मिलने पर दी जाएगी.”
