कांग्रेस ने उतरा अभिनेत्री अर्चना गौतम को चुनावी मैदान में, जीत चुकी है मिस इंडिया बिकनी का खिताब

Archana Gautam (1)
The Hindi Post

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को यूपी चुनाव के लिए 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी. इस सूची में अभिनेत्री अर्चना गौतम का भी नाम है. अर्चना मेरठ (उत्तर प्रदेश) की हस्तिनापुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगी.

अर्चना मिस बिकनी इंडिया रह चुकी है. वह सोशल मीडिया में जाना माना नाम है. उनके इंस्टाग्राम पर सात लाख से ज़्यादा फोल्लोवेर्स (followers ) है.

अब उनके चुनावी मैदान में उतरने के बाद उनकी फोटोज वायरल हो रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्चना ने हाल में ही कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी. वह तमिल फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री है. अर्चना फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती में काम कर चुकी है. ग्रेट ग्रैंड मस्ती में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी के साथ काम किया. वह फिल्म हसीना पार्कर में भी नज़र आई थी. वह विज्ञापनों में भी काम कर चुकी है.

26 साल की अर्चना गौतम अपनी ग्लैमरस इमेज के लिए बेहद मशहूर है. उन्होंने 2015 में बॉलीवुड में एंट्री की थी. फिल्मों में करियर बनाने के लिए वह मुंबई शिफ्ट हो गई थी. वह मेरठ की रहने वाली है.

अर्चना ने साल 2014 में मिस उत्तर प्रदेश का खिताब जीता था और 2018 में मिस कॉस्मो वर्ल्ड रह चुकी है. उन्होंने 2018 में मिस बिकनी यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया था.

उन्होंने कहा कि वह हस्तिनापुर का गौरव लौटाने के लिए चुनाव मैदान में उतरी है.

अपनी वायरल होती बिकनी फोटोज़ पर प्रतिक्रिया देते हुए अर्चना गौतम ने न्यूज़ एजेंसी ANI से कहा कि, “मैंने मिस बिकनी 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. मैं मिस उत्तर प्रदेश 2014 थी. मैं लोगों से आग्रह करती हूँ कि वह मेरा फिल्म इंडस्ट्री में करियर और मेरे राजनीतिक करियर को मिक्स न करे.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!