बदमाश बेखौफ: मोबाइल फोन छीनने के चक्कर में महिला टीचर को ऑटो से खींचकर दूर तक घसीटा

Saket (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली | दक्षिण दिल्ली के एक प्रतिष्ठित स्कूल की शिक्षिका को तीन बाइक सवार मोबाइल झपटमारों ने ऑटो से खींचकर सड़क पर गिर दिया. झपटमार दरअसल, महिला का मोबाइल फोन छीनना चाहते थे. शिक्षिका को इस हादसे में चोटें आई है. यह घटना साकेत में खोका मार्केट के पास हुई है.

पुलिस ने बताया कि 11 अगस्त को दोपहर 3.23 बजे साकेत पुलिस स्टेशन को घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली थी.

घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि जवाहर पार्क की रहने वाली योविका चौधरी (24) ज्ञान भारती स्कूल से ऑटो-रिक्शा में घर जा रही थी.

जब वह साकेत में खोका मार्केट के पास पहुंची तो तीन अज्ञात हमलावर अचानक उनके पास आए और उनका आईफोन-13 छीनने की कोशिश की. इस दौरान छीना झपटी में योविका ऑटो से नीचे गिर पड़ी और कुछ दूरी तक घिसटते हुए चली गईं. इसके बाद झपटमार उनका मोबाइल छीन कर भाग गए.

घायल शिक्षिका का इलाज साकेत के मैक्स अस्पताल में हुआ.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है. दोषियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!