कांग्रेस नेता ने भाजपा के वोटरों को बताया “राक्षस”, कहा – मैं उनको श्राप देता हूं… VIDEO

Randeep Singh Surjewala (1)
The Hindi Post

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भारतीय जनता पार्टी को वोट देने वालों को राक्षस कहा है.

सुरजेवाला ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी और उनके समर्थकों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें ‘राक्षस’ कहा. उन्होंने कहा कि वो उन्हें (भाजपा के समर्थकों) श्राप देते है.

बीजेपी ने इस पर कांग्रेस पार्टी और सुरजेवाला को आड़े हाथों लिया है. बीजेपी ने कहा है कि एक तरफ 140 करोड़ देशवासियों के प्रधानमंत्री मोदी हैं, जिनके लिए जनता जनार्दन का रूप है और दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी है, जिनके लिए जनता राक्षस का रूप है.

सुरजेवाला के एक बयान पर भाजपा उनपर हमलावर है. भाजपा के कई नेता सुरजेवाला के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!