किसान सत्याग्रही हैं, अपना हक लेकर रहेंगे : राहुल गांधी

Rahul-Gandhi-Twitter_612x480

(फाइल फोटो: ट्विटर)

The Hindi Post

नई दिल्ली | कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को किसान आंदोलन पर सरकार की जमकर खिंचाई की। राहुल गांधी ने आंदोलनकारी किसानों की तुलना ‘सत्याग्रहियों’ से की और कहा कि किसान सरकार से अपना हक ले कर रहेंगे। उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, देश चंपारण जैसी त्रासदी का सामना कर रहा है, तब अंग्रेज कंपनी बहादुर थे और अब पीएम के दोस्त कंपनी बहादुर हैं।

उन्होंने कहा, लेकिन आंदोलनकारी किसान ‘सत्याग्रही’ हैं; वे अपना हक लेंगे।

सत्याग्रह सरकार की नीतियों के खिलाफ राजनीतिक विरोध का एक तरीका है। ब्रिटिश शासन के खिलाफ महात्मा गांधी ने सत्याग्रह का तरीका अपनाया था।

स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 1917 में महात्मा गांधी ने बिहार के चंपारण में सत्याग्रह किया था, जब उन्होंने किसानों के मजबूरन इंडिगो खेती करने के खिलाफ आंदोलन किया था।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!