मशहूर एक्टर का निधन, दोस्त ने कहा – उसके पिता से पता चला कि उसने आत्महत्या की, शोक में डूबे सब

Actor No More (1)
The Hindi Post

‘तेरा यार हूं मैं’ नाम के टीवी शो में काम कर चुके एक्टर नितिन चौहान का निधन हो गया है. वह केवल 36 साल के थे. नितिन का निधन कैसे हुआ इसके बारे में जानकारी नहीं है पर टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, नितिन ने सुसाइड कर लिया. इससे उनका परिवार और दोस्त स्तब्ध है और शोक में डूबे है.

नितिन के करीबी दोस्त कुलदीप ने यह दावा किया है कि नितिन ने आत्महत्या की है. कुलदीप ने अपने बयान में यह भी बताया कि उन्हें नितिन के आत्महत्या की खबर नितिन के पापा और बहन ने दी.

कुलदीप ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, “हमें आज सुबह (7 नवंबर) पता चला, जब उनके पिता और बहन ने हमें फोन करके बताया कि नितिन का निधन हो गया है. उन्होंने बताया कि मौत का कारण आत्महत्या है. हम भी उतने ही सदमे में हैं क्योंकि वह अगले महीने दिल्ली आने वाला था. हमने खाटू श्याम जी के मंदिर जाने की योजना बनाई थी.”

 

कुलदीप ने आगे कहा, “पिछले महीने, नितिन ने राजस्थान जाने की योजना बनाई थी. नितिन हर एक- दो महीने में दिल्ली आटा रहता था. वह हमारी जिंदगी था, उसके साथ हमारी बहुत सारी यादें हैं. हमारी सभी यात्राओं के दौरान, नितिन यह सुनिश्चित करते थे कि वह हमें हर सुख सुविधा दें.”

कुलदीप ने कहा, “काश उसने ऐसा करने से पहले मुझे एक बार फोन किया होता तो मैं उसे रोक लेता. उसने कभी कुछ नहीं बताया, हम एक-दूसरे से सब कुछ शेयर करते थे. उसे कोई फाइनेंशियल प्रॉब्लम भी नहीं थी. वह हमेशा हमसे कहता था कि मुंबई आ जाओ, हम एक बार वहां गए भी थे. फिर वह यहां आया था जब उसकी भतीजी का जन्म हुआ था. अब यह सब यादें हैं.”

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!