मशहूर एक्टर का निधन, होटल में खड़ी कार में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Dead Body Deposit Photos

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

सिनेमा की दुनिया से एक शॉकिंग खबर सामने आई है. मलयाली फिल्मों के मशहूर एक्टर विनोद थॉमस का 45 साल की उम्र में निधन हो गया है. विनोद पाम्बडी के पास एक होटल में खड़ी कार में मृत पाए गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और एक्टर की मौत के कारण को पता लगाने की कोशिश में जुटी है.

पुलिस ने बताया है कि होटल प्रबंधन ने उन्हें ये जानकारी दी कि उनके होटल की पार्किंग में खड़ी कार में काफी देर से एक व्यक्ति है. पुलिस ने वहां पहुंचकर एक्टर को कार से निकाला और उन्हें करीबी हॉस्पिटल ले जाया गया. वहां उनकी जांच हुई तो पता चला कि उनकी मौत हो चुकी हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विनोद थॉमस का शव कार में रात 8:30 बजे मिला.

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

पुलिस ने बताया है कि एक्टर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. हालांकि, एक्टर की मौत की वजह सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और एक्टर की मौत का कारण पता लगाने की कोशिश में जुट गई है.

विनोद थॉमस की बात करें तो वो मलयाली फिल्मों के बड़े एक्टर थे. उन्होंने ‘अय्यप्पनम कोश्युम’, ‘नाथोली ओरु चेरिया मीनल्ला’, ‘ओरु मुराई वन्थ पथाया’, ‘हैप्पी वेडिंग’ और ‘जून’ जैसी फिल्मों में शानदार काम किया था. उन्हें उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता था.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!