लखनऊ में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिशेल जॉनसन के होटल रूम में निकला सांप

Snake in Mitchel Johnsons room (1)
The Hindi Post

लखनऊ | पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिशेल जॉनसन इस समय भारत दौरे पर है. वो लखनऊ के एक होटल में ठहरे हुए है. मिशेल वर्तमान में लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलने के लिए भारत आए हुए है.

उनके साथ एक रोचक घटना घटी है जिसे उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर साझा किया है. दरअसल, उनके होटल के कमरे में एक सांप निकल आया. जब उन्होंने सांप को देखा तो उसकी एक फोटो क्लिक करके अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर दी. कमरे में सांप होने की जानकारी उन्होंने होटल के अधिकारियों को दी.

बाएं हाथ के सीमर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सांप की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “क्या कोई जानता है कि यह किस प्रकार का सांप है. यह मेरे कमरे के दरवाजे के पास मिला है.”

40 साल के जॉनसन ने 2015 में 73 टेस्ट और 153 मैचों में क्रमश : 313 और 239 विकेट लेने के बाद, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. वह लीजेंड्स लीग क्रिकेट में जैक्स कैलिस की अगुवाई वाली इंडिया कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं.

एक अन्य पोस्ट में, जॉनसन ने लिखा, “इस सांप के सिर की एक बेहतर तस्वीर मिली है. अभी भी अनिश्चित है कि यह वास्तव में क्या है. लखनऊ, भारत में अब तक दिलचस्प प्रवास.”

लीजेंड्स लीग क्रिकेट ने पूर्व स्टार खिलाड़ियों को एक बैनर तले ला दिया है. इंडिया कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करने वाले जॉनसन ने शनिवार को गुजरात जायंट्स के कप्तान वीरेंद्र सहवाग को आउट किया था. इंडिया कैपिटल्स का अगला मैच बुधवार को यहां भीलवाड़ा किंग्स से होगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!