मॉस्को से गोवा जा रहे विमान में बम की सूचना, फ्लाइट की हुई जामनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, जांच जारी

Flight (2)

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

मॉस्को से गोवा जा रहे विमान में बम होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया है. दरअसल, गोवा एटीसी के पास एक मेल आया, जिसमें विमान में बम होने की सूचना दी गई. इसके बाद तत्काल फ्लाइट की जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया है. विमान की जांच की जा रही है. सभी यात्रियों की जांच होगी. जामनगर हवाईअड्डे पर बम निरोधक दस्ते ने मोर्चा संभाल लिया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!