दिल्ली हवाई अड्डे पर विदेशी महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, गर्दन और हाथ पर ब्लेड से किया वार
दिल्ली एयरपोर्ट (फाइल फोटो/आईएएनएस)
नई दिल्ली | अपनी नौकरी जाने और हाल ही में हुए ब्रेक-अप से निराश एक चीनी महिला ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे के वॉशरूम आत्महत्या करने की कोशिश की. महिला ने अपनी जान लेने ले लिए रेजर का इस्तेमाल किया. घटना शनिवार तड़के टर्मिनल 3 पर हुई.
अधिकारियों के मुताबिक, महिला शनिवार देर रात बहरीन से टर्मिनल 3 पर उतरी थी.
अधिकारियों ने कहा, वह कुआलालंपुर के लिए उड़ान भरने वाली थी, लेकिन सुबह करीब 4 बजे वह वॉशरूम गई और रेजर से गले और कलाई को काट लिया.
उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने कहा, महिला ने बताया कि हाल ही में उसकी नौकरी छूट गई थी और साथ ही उसका ब्रेक-अप हो गया था, जिसके कारण वो बेहद दुखी थी.
आईएएनएस
