50 यात्रियों को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर छोड़ उड़ गया विमान, हैरान रह गए यात्री

Go First (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

नई दिल्ली | गो फर्स्ट एयरलाइन के एक विमान ने सोमवार को कथित तौर पर लगभग 50 यात्रियों को लिए बिना ही उड़ान भर दी. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस मामले में एयरलाइन से रिपोर्ट मांगी है. साथ ही यह भी कहा है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी.

कई यात्रियों ने यह आरोप लगाया है कि बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट जी8 116 50 यात्रियों को लिए बिना ही टेक-ऑफ कर गई. विमान के टेक-ऑफ करने के समय, 50 यात्री टरमैक में बस के अंदर थे.

DGCA ने कहा, “हमने एयरलाइन से रिपोर्ट मांगी है और रिपोर्ट आने के बाद एक्शन लिया जाएगा.”

कई यात्रियों ने इस मामले को सोशल मीडिया पर उठाया. श्रेया सिन्हा नाम की एक यात्री ने इसे ‘बेहद खराब अनुभव’ करार दिया. उन्होंने कहा कि विमान तक पहुंचने के लिए, पैसेंजर्स सुबह 5.35 बजे बस में सवार हुए, और एक घंटे तक बस में ही रहे.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!