यात्री विमान का आपातकालीन दरवाजा जमीन से हजारो फीट ऊपर हवा में खुला, अटकी लोगों की सांसें, VIDEO
प्रतीकात्मक तस्वीर (Deposit Photos)
ब्रासीलिया | ब्राजील के एक यात्री विमान का आपातकालीन दरवाजा उड़ान के दौरान हजारों फीट ऊपर हवा में खुल गया. इससे विमान में अफरातफरी मच गई.
डेली मेल ने रिपोर्ट किया कि साओ लुइस से सल्वाडोर के लिए उड़ान भरने के 30 मिनट बाद सोमवार को यह घटना हुई.
दरअसल यहां एक विमान का कार्गो दरवाजा बीच हवा में खुल गया. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.
The aircraft of Brazilian singer and songwriter Tierry safely lands at São Luís Airport after the cargo door opens in flight. pic.twitter.com/VIx79ABtdX
— Breaking Aviation News & Videos (@aviationbrk) June 14, 2023
डेली मेल ने स्थानीय मीडिया वेबसाइट ओ इन्फॉर्मेंट के हवाले से कहा कि विमान में पॉपुलर साउथ अमेरिकन सिंगर टिएरी के बैंड के सदस्य भी सवार थे.
अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है. इस तहकीकात में यह जानने की कोशिश होगी कि विमान का दरवाजा बीच हवा में कैसे खुल गया.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
