मुंबई | भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। फडणवीस ने शाम को होने वाले शपथ ग्रहण से पहले राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करने के बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।
फडणवीस ने कहा कि भाजपा एकनाथ शिंदे को सरकार में अपना समर्थन देगी। यहां (मुंबई) एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिंदे ने कहा कि भाजपा के साथ हमारा स्वाभाविक गठबंधन था। उन्होंने कहा कि हमने जनता की भावना को देखते हुए यह फैसला लिया है।
देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। फडणवीस ने कहा, “हमने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। राज्यपाल ने हमें साढ़े सात बजे का समय दिया है। मैं सरकार के बाहर रहूंगा और इस सरकार को सफल बनाने के लिए वो सब कुछ करूंगा, जिसकी जरूरत होगी।”
आईएएनएस