अब इन मंत्री जी को ED ने बुलाया, होगी पूछताछ

Hindi Post 2
The Hindi Post

रांची | ED ने झारखंड के ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री और झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को समन किया है. उन्हें 14 मई को रांची में एयरपोर्ट रोड स्थित जोनल कार्यालय में हाजिर होने को कहा गया है.

ED ने उन्हें उनके पस (निजी सचिव) संजीव कुमार लाल और उनके घरेलू सहायक जहांगीर आलम के आवासों से करोड़ों रूपए की बरामदगी के मामले में नोटिस जारी किया हैं.

झारखण्ड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम (फाइल फोटो | क्रेडिट: आईएएनएस)
झारखण्ड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम (फाइल फोटो | क्रेडिट: आईएएनएस)

6 और 7 मई को रांची में एक दर्जन से भी ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी में ED ने 37.37 करोड़ रुपये बरामद किए थे. इसमें से जहांगीर आलम के फ्लैट से 32.20 करोड़, संजीव लाल की पत्नी की कंपनी में पार्टनर बिल्डर मुन्ना सिंह के घर से 2.93 करोड़, संजीव लाल के घर से 10.50 लाख और कांट्रैक्टर राजीव सिंह के फ्लैट से दो करोड़ रुपए मिले थे.

ED ने संजीव लाल और जहांगीर आलम को 7 मई को गिरफ्तार कर लिया था. उन्हें छह दिनों के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. इन्हें रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में जो आवेदन दिया गया था, उसमें कहा गया था कि झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं में 15 प्रतिशत की दर से वसूली होती है. संजीव लाल टेंडर मैनेज कर कमीशन वसूलता है और इस रकम का बड़ा हिस्सा बड़े अफसरों और राजनेताओं तक जाता है.

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!