जेल से बाहर आने में मदद करने वाले के घर पहुंचे केजरीवाल, कहा धन्यवाद

Arvind Kejriwal 2 (3) (1)

CM अरविंद केजरीवाल की फाइल फोटो

The Hindi Post

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी से मुलाकात की. यह मुलाकात सिंघवी के घर पर हुई.

इस दौरान, अरविंद केजरीवाल ने अभिषेक मनु सिंघवी को धन्यवाद कहा. मुख्यमंत्री ने X पर अपनी इस मुलाकात की एक फोटो भी पोस्ट की.

केजरीवाल ने यह भी कहा कि वह आज अभिषेक मनु सिंघवी की वजह से ही प्रचार करने के लिए जेल से बाहर आ पाए हैं. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के लिए सिंघवी को क्रेडिट दिया. साथ ही उन्होंने मजबूती का स्रोत भी बताया.

केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, “आज सिंघवी जी से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्हें और उनकी टीम को धन्यवाद दिया. उनकी वजह से ही आज मैं प्रचार कर पा रहा हूं. वह हम सबके लिए हमेशा एक मजबूती का स्रोत रहे हैं.”

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से अभिषेक मनु सिंघवी आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार से जुड़े कई मुकदमों की पैरवी हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक करते रहे हैं. सिंघवी द्वारा की गई मजबूत पैरवी के कारण ही सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को राहत मिली और वह जेल से बाहर आने में कामयाब रहे.

हालांकि, यह राहत केवल 21 दिनों के लिए हैं. केजरीवाल को चुनाव प्रचार में शामिल होने के लिए यह छूट दी गई है. उन्हें 2 जून को दोबारा सरेंडर करके जेल जाना होगा.

अरविंद केजरीवाल को ED ने दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था.

Hindi Post Web Desk

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!